बांदा, अगस्त 17 -- Banda News: बबेरू । कोतवाली क्षेत्र के पखरौली गांव में घरेलू कलह के चलते महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मायके पक्ष हत्या करने का लगाया आरोप लगाया है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पखरौली गांव निवासी 22 वर्षीय वंदना देवी पत्नी आशीष कुशवाहा ने रविवार की देर शाम घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने देखा तो कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची बबेरू कोतवाली पुलिस व फॉरेंसिक टीम के द्वारा तहसीलदार मनोहर सिंह की मौजूदगी पर जांच पड़ताल की गई है, उसके बाद शव को फांसी के फंदे से उतारकर शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता रामलखन कुशवाहा ने बताया कि मेरी पुत्री की ससुराल वालों ने हमारी बेटी की हत्या कर...