बांदा, अगस्त 12 -- Banda News: बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र के सिंघौली गांव में मंगलवार दोपहर एक विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं। सिंघौली ग्राम प्रधान अरुण शुक्ला ने बताया कि गांव के विनोद कुमार की 30 वर्षीय पत्नी पूनम ने मंगलवार की दोपहर घर के अंदर बने कमरे के छत की कुंडी में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी करीब एक घंटे बाद परिजनों को हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फाँसी,मौत पति विनोद यादव तिंदवारी कस्बे में पेट्रोल पंप में काम करने के लिए निकल गया था। सास उर्मिला देवी और ससुर जितेंद्र यादव ...