Banda News: विवादित स्थल में निर्माण पर रिपोर्ट दर्ज
बांदा, जुलाई 26 -- Banda News: बांदा। रामलीला समिति बबेरू के मैनेजर प्रकाश चतुर्वेदी ने रामलीला समिति की विवादित भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। बताया कि सिविल न्यायालय बबेरू में मैनेजर रामलीला समिति व अखिलेश आदि के बीच मुकदमा विचाराधीन है। इस जमीन पर स्टे है। आरोप है कि अखिलेश, रमेश पुत्र रामआसरे निवासी औगासी रोड बबेरू विवादित स्थल पर निर्माण करा रहे हैं। रामलीला समिति की भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। बबेरू कोतवाली में अखिलेश व रमेश कुमार और रामनरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.