बांदा, सितम्बर 26 -- Banda News: बांदा। बारिश की वजह से जर्जर सरकारी कार्यालय व आवासीय भवनों में कर्मचारी व उनका परिवार मुश्किलों में दिन काट रहे हैं। बाबूलाल चौराहा के पास विद्युत वितरण खंड ग्रामीण व उप खंड कार्यालय पीलीकोठी के भवन बेहद जर्जर व निष्रयोज्य घोषित हैं। इनमें कर्मचारी व अधिकारियों के लिए मुश्किल की बारिश साबित हो रही है। छतों से पानी टपकता नहीं, धार लगती है। ऐसे में कर्मचारियों को छाता लगाकर कक्ष के अंदर बैठकर ड्यूटी करनी पड़ती है। कर्मचारियों ने बताया कि छतें टपकने से अक्सर बिजली का करंट भी उतर आता है। काम में जान जोखिम में डाल रहे हैं, फिर भी मजबूरी में कार्य कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Banda News: बारिश बनी आफत, मार्गों पर पानी भरने से आवागमन बाधित आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय की छत व दीवारें बेहद जर्जर हैं और पानी चूता है...