Banda News: विकास सिंह बने मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष
बांदा, सितम्बर 21 -- Banda News: बांदा। समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड में बांदा जिले की जिम्मेदारी विकास सिंह को सौंपी गई है।यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा की ओर से जारी मनोनयन पत्र के अनुसार,तिंदवारी क्षेत्र के ग्राम जौहरपुर निवासी विकास सिंह पुत्र बलवान सिंह(जिला पंचायत सदस्य)को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड का जिलाध्यक्ष बांदा मनोनीत किया गया है। विकास सिंह से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं गतिशील बनाने की अपेक्षा की गई है।मनोनयन की जानकारी मिलते ही समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.