Banda News: वाहन ने तोड़ा पोल, खप्टिकलां में 12 घंटे से बिजली गुल
बांदा, अगस्त 4 -- Banda News: पैलानी। खप्टिहा कलां कस्बे में मंगलवार को भोर में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के पास लगे विद्युत पोल को किसी बड़े वांहन ने टक्कर मार कर ध्वस्त कर दिया। इससे बस स्टैंड से पाथादाई मंदिर क्षेत्र तक की विद्युत सप्लाई ठप हो गई। 12 घंटे से आधा कस्बा अंधेरे में डूबा है। विद्युत विभाग के जेई रविशंकर गुप्ता ने बताया कि विद्युत पोल वांहन की टक्कर लगने से डैमेज हुआ है। व्यवस्था की जा रही है। जैसे ही विद्युत पोल उपलब्ध हो जाएगा,लगाकर विद्युत सप्लाई चालू कर दी जाएगी। ग्रामीण बबलू सिंह राठौर, नवल चंद किशोर,भोला आदि ने बताया अगर विद्युत पोल नहीं बदला जाएगा तो यहां पर बगल में इंटर कॉलेज बना हुआ है। कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। 11000 केवी की हाई टेंशन का विद्युत पोल टूटकर दो मीटर आगे चला गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.