Banda News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, हुई शिनाख्त
बांदा, अगस्त 24 -- Banda News: बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव के पास वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा केबाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान कर ली गई है। देहात कोतवाली पुलिस ने बताया कि लामा गांव के पास शनिवार की रात पैदल जा रहे 48वर्षीय युवक को सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन समेंत चालक मौके से फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनो ने शव की शिनाख्त पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधन कला गांव निवासी रामबाबू पुत्र भुरवा के रूप में की गई। थाना प्रभारी का कहना है कि शव की पहचान परिजनो ने कर लिया है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.