Banda News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
बांदा, जुलाई 2 -- Banda News: अतर्रा। बाइक से कपड़ो में प्रेस करवाने जा रहे युवक को वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी निवासी भगवानदीन ने बताया कि उसका 20 वर्षीय पुत्र नरेश यादव गुरूवार की दोपहर बाइक से कपड़ो में प्रेस करवाने अतर्रा आया था। तभी आयुर्वेदिक कालेज के पास नेशनल हाईवे पर सामने से आ रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरो ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उठाकर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तलाशी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.