Banda News: वार्षिक प्रदर्शनी में बच्चों ने प्रस्तुत किए मॉडल
बांदा, अक्टूबर 8 -- Banda News: अतर्रा। शांति धाम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को वार्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सिविल जज अतर्रा मुनि कुमार सिंह व फादर रोनाल्ड टेलिस, प्रधानाचार्या जीजी मैथ्यू, प्रबंधक आधार स्टीफेंन वास ने प्रार्थना गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने अपने विज्ञान एवं कला शिल्प से संबंधित विभिन्न तरह के मॉडल की प्रदर्शनी लगाई। इस मौके पर जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष विमल सिंह, अतर्रा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अमर सिंह राठौड़, वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज द्विवेदी, विनय मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.