बांदा, अगस्त 1 -- Banda News: बांदा। मृत गोवंश को ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे रस्सी से बांध घसीटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। चार सेकंड का यह वायरल वीडियो बदौसा क्षेत्र के ग्राम तुरी का बताया जा रहा है। मामले की जानकारी लगते ही पुलिसकर्मी वायरल वीडियो की जांच के लिए ग्राम तुरी पहुंचे। ग्रामीणों से पूछताछ और वीडियो की पुष्टि के बाद पता चला कि वीडियो में दिखाई दे रहा ट्रैक्टर ग्राम तुरी निवासी राजकरन शिवहरे पुत्र बद्रीप्रसाद शिवहरे का है। आरोप है कि चालक मृत गोवंश (नंदी) को ट्रॉली के पीछे रस्सी से बांधकर घसीटते हुए ले गया। इसे पुलिस ने अमानवीय कृत्य माना। दरोगा लालाराम की तह...