Banda News: वायरल वीडियो... बांदा में पूर्व विधायक की गाड़ी रोक अभद्रता, सुरक्षा कर्मी को दिया धक्का
बांदा, सितम्बर 11 -- Banda News: बांदा। कालूकुआं चौराहे पर बुधवार रात करीब 8 बजे पूर्व भाजपा विधायक की गाड़ी के आगे से बाइक (बुलेट) हटाने को कहने पर अभद्रता और सुरक्षा कर्मी संग मारपीट का मामला सामने आया है। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दो मिनट 33 सेकेंड के इस वीडियो में एक युवक सुरक्षा कर्मी से भिड़ता दिख रहा है। यही नहीं वह सुरक्षाकर्मी से गालीगलौज करते हुए बार-बार धक्का देता नजर आ रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं मामले में पुलिसकर्मी (गनर) की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने मारपीट, अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी अभिषेक उर्फ अभि को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक लोनिवि के ठेकेदार का बेटा बताया जा रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.