बांदा, अक्टूबर 14 -- Banda News: बांदा, संवाददाता। शहर के बलखंडी नाका इलाके में देवी पंडाल के पास एक सिरफिरे ने स्कूटी सवार युवती और उसके बुजुर्ग पिता का रास्ता रोककर अभद्रता की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने युवक की पहचान कर उसे पकड़ लिया और शांतिभंग में चालान कर दिया। एक अन्य वायरल वीडियो में वह कान पकड़कर माफी मांगता दिख रहा है। आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।बुधवार को 42 सेकंड के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सिरफिरा देवी पंडाल के पास सड़क के बीचो-बीच स्कूटी सवार युवती को रोकता है और उससे उलझता है। अपने बुजुर्ग पिता को लेकर जा रही युवती उसे बार-बार सामने से हटने के लिए कहती है लेकिन वह खड़ा रहता है। इस बीच राहगीरों ने किसी तरह उसे सामने से हटाया तब युवती जा सकी। इसका ...