बांदा, जुलाई 26 -- Banda News: पैलानी। कभी गर्मी तो कभी बारिश के बीच वायरल बुखार व सर्दी-जुकाम के मरीजों की भीड़ अस्पतालों में पहुंच रही है। रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में ज्यादातर ऐसे ही मरीज पहुंचे। भीड़ होने के कारण डाक्टरों ने ओपीडी में एक मरीज को दो से तीन मिनट का ही समय दिया। गड़रिया, चंदवारा व सिंधनकलां उप स्वास्थ्य केंद्र में 97 मरीजों की ओपीडी हुई और उन्हें दवाएं दी गईं सीएचसी जसपुरा के डॉ. पवन कुमार के निर्देशन में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन नए पीएचसी गड़रिया, सिंधनकला और चंदवारा में किया गया। मेले में 97 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। डॉक्टरों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श, इलाज के बाद वाएं दी। पीएचसी गड़रिया में डॉ.अंकुर अवस्थी, लैब टेक्नीशियन विवेक चंद्र त्रिपाठी तथा बीसीपीएम ज्...