बांदा, जुलाई 23 -- Banda News: बांदा। मटौंध थाने के लोहरा गांव में चकबंदी प्रक्रिया के तहत चक सीमांकन का कार्य चल रहा है। गुरुवार को चकबंदी अधिकारी थाने से पुलिस फोर्स लेकर टीम के साथ चक सीमांकन कर रहे थे। ग्रामीणों मनमानी का आरोप लगाते हुए हंगामा व विरोध किया। अधिकारियों के साथ तीखी नोकझोंक हुई। इस बीच एक महिला किसान बेहोश हो गई। किसानों का आरोप है कि शासन से रोक के बावजूद विभाग जबरन सीमांकन कराकर उनके खेत छीनने का काम कर रहा है। जनपद के सिलेहटा, खप्टिहा खुर्द, बहिंगा, महबरा, में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। इन गांवों में चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितता को लेकर किसान यूनियन लगातार विरोध प्रदर्शन व अनशन कर रहा है। गुरुवार को चकबंदी अधिकारी राजस्व टीम व भारी पुलिस फोर्स के साथ लोहरा गांव चक सीमांकन को पहुंची तो ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दि...