बांदा, अक्टूबर 16 -- Banda News: बांदा, संवाददाता। अतर्रा थाना क्षेत्र के खम्हौरा ग्राम में ईंट-भट्टे के ठेकेदार से लेबर दिलाने के नाम पर 3 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने पीड़ित को झांसा देने के लिए फर्जी नाम का आधार कार्ड भी दिखाया था। एसपी के आदेश पर अतर्रा पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम खम्हौरा निवासी अर्जुन वर्मा पुत्र ब्रजमोहन वर्मा ईंट-भट्टे पर लेबर ठेकेदारी का काम करते हैं। वर्ष 2024 में लेबर न मिलने के कारण वह काफी परेशान थे। इसी दौरान उनका संपर्क बिसण्डा थाना क्षेत्र के निजामत पुरवा निवासी विनोद वर्मा से हुआ, जिसने कमीशन के बदले लेबर उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: 12.80 लाख की धोखाधड़ी में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा विनोद ने एक सोची-समझी...