Banda News: लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर थाना दिवस पर किया कार्य
बांदा, अक्टूबर 10 -- Banda News: पैलानी। पैलानी थाने पर लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर चल रहे आंदोलन के क्रम में शनिवार को थाना पैलानी में लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर थाना दिवस पर कार्य किया। इस दौरान लेखपालों ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में विरोध दर्ज कराया। लेखपाल संघ का कहना है कि जब तक उनकी लंबित मांगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा। लेखपाल संघ ने शासन एवं राजस्व परिषद से मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए आवश्यक शासनादेश जारी करने की अपील की है। थाना दिवस पैलानी में तहसील अध्यक्ष हरिओम यादव व तहसील मंत्री अमित सिंह पटेल एवं अन्य लेखपाल मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: काली पट्टी बांधकर लेखपालों ने किया काम यह भी पढ़ें- Orai News: काली पट्टी बांधकर लेखपालों ने जताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.