बांदा, अगस्त 17 -- Banda News: पैलानी। तहसील सभागार में सोमवार को जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कोटेदारों का उत्साह बढ़ाया। कहा कि अब योगी सरकार ने उनका लाभांश 90 से बढ़ाकर 125 रुपये कर दिया है। इस मौके पर उन्होंने कई कार्डधारकों को कार्ड भी सौंपे। एसडीएम भूपेंद्र सिंह व तहसीलदार राधेश्याम सिंह ने बुकें देकर राज्य मंत्री को सम्मानित किया। कोटेदारों एवं अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव प्रसारण भी सुना। लाभांश बढ़ने पर कोटेदारों के चेहरों पर खुशियां नजर आईं। राज्यमंत्री ने सरिता, संपत सिंह ,छाया देवी ,अलका देवी, सरोज देवी ,जगत राज सिंह आदि को राशन कार्ड वितरित किया। कार्यक्रम में जिला पूर्ति अधिकारी कयामुद्दीन अंसारी, सीओ सदर सौरभ सिंह, थानाद्यक्ष ऋषि देव सिंह व राममोहन राय, खाद्य निरीक्षक अजीत सिंह, कोटेदार संघ जिला...