बांदा, अगस्त 22 -- Banda News: पैलानी। थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां गांव निवासी चुनबाद सिंह परिहार ते 14 वर्षीय पुत्र तेज बहादूर का चार दिन बाद भी सुराग नहीं लगा। बताया कि गांव में हाफिज की किराने की दुकान में काम करता है। 19 अगस्त को वह करीब चार बजे वह दुकान से घर आया है। घर पर मोबाइल और साइकिल रख दिया। इसके बाद वह दोबारा घर से निकल गया। कुछ देर बाद दुकान मालिक के पुत्र हिजबुल का घर पर फोन आया कहा कि तेज बहादुर घर पहुंचा की नहीं तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू किया। तहरीर में बताया कि उसके पुत्र का खैरेई गांव की एक महिला से विवाद हो गया था। इसी के बाद से वह लापता हो गया। परिजनों को आशंका है कि उसे किसी ने कहीं भेज दिया है। परिवार के ही उमाशंकर ने बताया कि तेजबहादूर शाम करीब छह बजे खप्टिहाकलां चौराहे पर दिखाई दिया था। पिता ने पुलिस से मामले क...