Banda News: लटकते तारों में टकराई लाठी, करंट से किसान की मौत
बांदा, अक्टूबर 15 -- Banda News: कमासिन। कमासिन थाना क्षेत्र के जामू गांव में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही ने एक हंसते-खेते परिवार को उजाड़ दिया। खेत से लौट रहे 55 वर्षीय किसान की लाठी सड़क पर झूल रहे हाई-टेंशन लाइन के तार से छू गई, जिससे करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।। जामू गांव निवासी सुरेद्र पाल ने बताया कि 55 वर्षीय चाचा केशव प्रसाद पुत्र रज्जू किसानी करता था। वह बुधवार दोपहर खेत से गीली लाठी लेकर घर आ रहा था। तभी रास्ते में सामने से आ रहे वाहन को देख केशव सड़क किनारे खड़ा हो गया। वहीं से गुजरी हाई टेंशन लाइन के झुलते तारों में लाठी छू गई। जिससे करंट की चपेट में आकर वह पानी भरे गड्ढे में जा गिरा। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने जीवित होने की आशंका पर उसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.