Banda News: लगातार बारिश से जलभराव, डीएम-एसपी ने प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा
बांदा, सितम्बर 27 -- Banda News: बांदा। लगातार हो रही बारिश से जिले के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी अमित आसेरी और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने शनिवार को प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने शुकुल कुआं, कताई मिल, मवई बुजुर्ग, पपरेन्दा, परसौड़ा समेत अन्य क्षेत्रों में पहुंचकर जलभराव की स्थिति देखी और संबंधित अधिकारियों को तत्काल जल निकासी कराने के निर्देश दिए। डीएम ने एसडीएम, बीडीओ और संबंधित विभागों के अधिकारियों को जलभराव वाले स्थानों का प्राथमिकता के आधार पर चिन्हांकन कर पंप, जेसीबी समेत उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने को कहा। उन्होंने नालियों और नालों की सफाई कर अवरुद्ध जल निकासी मार्गों को तत्काल खोलने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Banda News: डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण मुख्य मार्गों, बाजारों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.