बांदा, सितम्बर 2 -- Banda News: बांदा। स्थानीय सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/त्वरित न्यायालय ने अदालती कार्यवाही में रुचि न लेने और लगातार अनुपस्थित रहने पर फैसला सुनाया है। कोर्ट ने बार-बार मौका दिए जाने के बावजूद पैरवी के लिए हाजिर न होने पर आवेदिका महिला का घरेलू हिंसा का मुकदमा खारिज कर दिया है। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र की पीड़िता हाजरा खातून ने विपक्षी मोहम्मद जमाल आदि के खिलाफ घरेलू महिला हिंसा संरक्षण अधिनियम की धारा 12 के तहत अदालत में वाद वर्ष 2024 में दायर किया था। मंगलवार को इस प्रार्थना पत्र पर अंतिम सुनवाई और बहस के लिए तारीख तय की गई थी।अदालत में जब मामले की पुकार कराई गई, तो आवेदिका की ओर से कोई उपस्थित नहीं हुआ। बार-बार आवाज दिए जाने और दोपहर डेढ़ बजे तक इंतजार करने के बाद भी न तो महिला आईं और न ही उनके वकील। इसके बाद सिविल जज ...