बांदा, सितम्बर 10 -- Banda News: बांदा। चित्रकूट में 11 सितम्बर को आयोजित होने वाले भाद्रपद मास अमावस्या मेला में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था और यात्रियों की सुविधा के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा बांदा-चित्रकूट मुख्य मार्ग पर रोडवेज बसों को प्रतिबंधित कर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से संचालित करने के आदेश पर चित्रकूटधाम मण्डल के आयुक्त (कमिश्नर) अजीत कुमार ने गंभीर रुख अपनाया है। पुलिस प्रशासन ने 09 सितम्बर की सुबह 05:30 से 12 सितम्बर तक बांदा-खुरहण्ड-अतर्रा-बदौसा मार्ग से बसों को डायवर्ट करने का निर्देश दिया था। इस पर रोडवेज कर्मचारी संगठन ने आपत्ति जताई है। कमिश्नर अजीत कुमार ने अधिकारियों को आगाह किया कि बसों का रूट पूरी तरह बदलने से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं क...