Banda News: रोडवेज डिपो में छाता लगाकर यात्रा करते फोटो वायरल
बांदा, अगस्त 25 -- Banda News: बांदा। तापमान में गिरावट के साथ साथ मंगलवार को दोपहर में झमाझम बारिश हुई। जिससे सड़कें जलमग्न हो गई। बारिश का ऐसा असर की रोडवेज बस भी पानी टपकने लगी। ऐसा ही एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल फोटो फतेहपुर से बांदा जा रही बस का बताया जा रहा है। बस फतेहपुर डिपो की थी। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल हो रहे फोटो में दिख रहा है कि यात्री खचाखच भरी हुई है। भारी के बीच छत से पानी टपकने लगा। जिससे सीटे खाली न होने से मजबूरन छाता निकालना पड़ा। कुछ इस तरह से यात्री फतेहपुर से यात्रा कर बांदा पहुंचे। एआरएम देशराज का कहना है मामले की जानकारी नहीं है। अगर बस दूसरे डिपो की है तो संबंधित डिपो उसे ठीक कराएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.