Banda News: रोडवेज कर्मचारी नेता ने साजिश के तहत फंसाने का लगाया आरोप, जांच की मांग
बांदा, अक्टूबर 29 -- Banda News: बांदा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम चित्रकूटधाम क्षेत्र के बांदा डिपो में तैनात बुकिंग क्लर्क पवन कुमार गुप्ता ने क्षेत्रीय प्रबन्धक को पत्र भेजकर अपने खिलाफ जारी आरोप पत्र को दुर्भावनापूर्ण और एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा बताया है। कर्मचारी संगठन के नेता ने विभागीय जांच में न्याय न मिलने की आशंका जताते हुए किसी अन्य विभाग के निष्पक्ष अधिकारी से इस पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की है। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संगठन के क्षेत्रीय मंत्री और भारतीय मजदूर संघ बांदा के जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्हें संगठन में कर्मचारियों के हक के लिए स्पष्टवादिता से आवाज उठाने के कारण निशाना बनाया जा रहा है। विपक्षी संगठन के प्रभाव में आकर और व्यक्तिगत द्वेष भावना के चलते लेखाकार की झूठी रिपोर्ट पर यह आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.