Banda News: रोज खाने कमाने वालों पर बरसी आफत
बांदा, अगस्त 5 -- Banda News: बांदा। शहर में फुटपाथ पर सब्जी, फल और अन्य दुकानें व ठेला लगाकर रोज खाने कमाने पर छोटे दुकानदारों पर आफत बरस पड़ी। पूरे दिन भींगते हुए दुकानें तो लगाईं, पर खर्च तो दूर उनकी लागत भी नहीं निकल पाई। कचहरी चौराहे पर सब्जी लगाने वाली माया ने बताया कि एक हजार की सब्जी खरीदकर बेचने के लिए लाए हैं। दोपहर हो गई, अभी तक बोहनी नहीं हुई। बारिश की वजह से लोग कम निकल रहे हैं। दो पैसा नहीं मिला तो शाम को चूल्हा नहीं जलेगा। वहीं तिंदवारी रोड स्थित फल व सब्जी मंडी में भी सन्नाटे की स्थिति रही। ई-रिक्शा चालकों को बारिश की वजह से सवारियां न मिलने से परेशान रहे। रोडवेज व प्राइवेट बसें भी यात्रियों से खाली रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.