Banda News: रेलवे स्टेशन टिकट काउंटर से एक संदिग्ध को आरपीएफ ने दबोचा
बांदा, सितम्बर 8 -- Banda News: बांदा। रेलवे स्टेशन बांदा के बुकिंग काउंटर में खड़े एक व्यक्ति को रेलवे सुरक्षा बल(आरपीएफ) ने पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है। विभाग को आशंका है कि वह टिकट की कालाबाजारी कर रहा था। हालांकि अब तक इसकी जांच में पुष्टि नहीं हो सकी है। आरपीएफ थाना इंस्पेक्टर सुरुचि द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार को रूटीन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को टिकट बुकिंग काउंटर से पकड़ा है। उसके पास से कुछ टिकट भी मिले हैं। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह अपने रिश्तेदारों के टिकट लेने के लिए आया था। लेकिन वह अपना आधार कार्ड वगैरह नहीं दिखा सका है। साक्ष्य मिलने पर उस पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.