बांदा, सितम्बर 8 -- Banda News: बांदा। रेलवे स्टेशन बांदा के बु​किंग काउंटर में खड़े एक व्य​क्ति को रेलवे सुरक्षा बल(आरपीएफ) ने पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है। विभाग को आशंका है कि वह टिकट की कालाबाजारी कर रहा था। हालांकि अब तक इसकी जांच में पुष्टि नहीं हो सकी है। आरपीएफ थाना इंस्पेक्टर सुरुचि द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार को रूटीन चेकिंग के दौरान एक व्य​क्ति को टिकट बुकिंग काउंटर से पकड़ा है। उसके पास से कुछ टिकट भी मिले हैं। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी व्य​क्ति ने पुलिस को बताया कि वह अपने रिश्तेदारों के टिकट लेने के लिए आया था। लेकिन वह अपना आधार कार्ड वगैरह नहीं दिखा सका है। साक्ष्य मिलने पर उस पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...