Banda News: रुपये न देने पर वृद्ध पिता के तोड़ डाले हाथ
बांदा, जुलाई 10 -- Banda News: बांदा। रुपये न देने पर बेटे ने वृद्ध पिता के साथ मारपीट की इससमें दोनों हाथ टूट गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के चटगन निवासी उमाशंकर निषाद पुत्र सांवला निषाद ने बताया कि नौ जुलाई की शाम 4 बजे पिता खेत में काम कर रहे थे, तभी छोटे भाई संजय ने 75 वर्षीय पिता सांवला निषाद से पैसे मांगे। पैसा देने से मना करने पर भाई ने गाली गलौज कर पिता को कई लाठियां मारी। जब गांव वाले बीच बचाव करने पहुंचे तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। मारपीट से पिता के दोनों हांथ टूट गए और शरीर में बहुत चोटें हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.