बांदा, अक्टूबर 30 -- Banda News: पुनाहुर। रुपये के लेन देन को लेकर हुए विवाद में घर में घुसे तीन लोगों ने महिला को लाठी से पीट कर घायल कर दिया। पीड़िता का आरोप है पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उल्टा पीड़िता उसके पति और पुत्र का चालान कर दिया। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। बिसंडा के इटरा मिलौली निवासी ममता पत्नी संतोष ने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया छह वर्ष पहले परिवार के अमर पुत्र रामलाल घर आए थे। कर्ज चुकाने के लिए तीस हजार रुपये उधार मांगे तो उसने दे दिया। एक वर्ष बाद 10 सितंबर 2026 को सुबह बच्चों की तबीयत खराब होने पर पैसा मांगने आरोपियों के घर गई, तो आरोपियों ने गाली-गलौज कर भगा दिया और पैसा वापस करने से इंनकार कर दिया। 16 सितंबर 2026 को शाम आरोपी अमर, रतन कुमारी और सीत...