Banda News: रिश्ते के भाई ने छेड़खानी कर सोशल मीडिया में वायरल किए आपत्तिजनक फोटो
बांदा, जुलाई 15 -- Banda News: बांदा। देवरानी के भाई ने अपनी रिश्ते की बहन के साथ घर में घुसकर अश्लील हरकत की। बहन की आपत्तिजनक फोटो भी इंस्टाग्राम व फेसबुक में वायरल कर दिया। आरोपी भाई ने उसे अपहरण करने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है। मटौंध थाना के एक गांव निवासी 38 वर्षीय महिला मंगलवार शाम घर पर अकेली थी। तभी उसकी देवरानी का मध्य प्रदेश जिला पन्ना के एक गांव निवासी भाई उसके घर में घुसकर अश्लील हरकत करने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपित रिश्ते के भाई ने उसे अपहरण करने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि उसे बदनाम करने के लिए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए हैं। तहरीर के आधार पर आरोपित के विरुद्ध आइटी एक्ट, छेड़खानी व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया। मटौंध थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.