बांदा, अक्टूबर 14 -- Banda News: बांदा। कमासिन थाने के एक गांव निवासी किशोरी अपनी बड़ी बहन के देवर के साथ फरार हो गई। पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बड़ी बेटी फतेहपुर जिले में ब्याही है। उसका देवर सुरेंद्र यादव अक्सर बेटी से बात करता था। दो दिन पूर्व वह बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। बेटी को भगाने में सुरेंद्र के भाई व मां का भी हाथ है। बेटी की ससुराल गया तो सुरेंद्र के परिजनों ने गाली-गलौज किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने फतेहपुर के सेमौरा (हुसैनगंज) निवासी सुरेंद्र यादव, भाई चेतन यादव, प्रमोद व मां पार्वती के खिलाफ अपहरण व धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...