Banda News: रियायशी मकान धराशाई, बाल-बाल बचा परिवार
बांदा, सितम्बर 2 -- Banda News: पैलानी। अमलोर गांव में बुधवार को सुबह भारी बारिश के बाद सोनू सिंह पुत्र कल्लू सिंह का रिहायशी कच्चा मकान ढह गया। परिजनों ने भाग कर जान बचाई। सोनू सिंह ने बताया कि लगातार तीन दिन तक भारी बारिश के चलते मकान ढह गया है। करीब दो लाख रुपये की गृहस्थी, राशन आदि मलबे में दब गई। एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने बताया कि हल्का लेखपाल को भेज कर जांच कराएंगे और आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। पूर्व में भी खप्टिहा कला निवासी विजयपाल धुरिया , कल्लू सविता के मकान भी गिर चुके हैं। उधर, भारी बारिश के चलते जहां एक ओर मवेशी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं, वहीं उनके भूसे-चारे का संकट भी खड़ा हो गया है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बरसात व सीलन से कच्चे मकान पर गिरा पेड़, वृद्धा घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.