बांदा, अगस्त 31 -- Banda News: बांदा। जिले में बारिश अब आमजन पर कहर बन रही है। पिछले 24 घंटे में 59.2 मिलीमीटर बारिश से शहर से लेकर गांवों तक जलभराव व कीचड़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहीं खेतों में लबालब पानी भरने से पशुओं के लिए हरे चारे की समस्या खड़ी हो गई है। पशुपालकों को उन्हें कीचड़ में बांधना पड़ रहा है। उधर, सुबह केन नदी का जल स्तर 98.12 पहुंच गया था, जो शाम को करीब आधा मीटर घटा है। वहीं चिल्ला में यमुना नदी 93.96 मीटर पर स्थिर है। गांवों के छोटी नदी व नाले ओवरफ्लो होने से गांवों की गलियां व सड़कें जल मग्न हो गई हैं। लगातार बारिश व बाढ़ की स्थिति को लेकर जिला प्रशासन ने चेतावनी व हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। यह भी पढ़ें- बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, कंट्रोल रूम स्थापितबारिश के प्रभाव जनपद में रविवार को रात 11 बजे रिमझि...