बांदा, अगस्त 16 -- Banda News: बांदा। स्वतंत्रता दिवस का पर्व शनिवार को जनपद भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिक्षण संस्थानों व कार्यालयों में रिमझिम फुहारों के बीच मंडलायुक्त व डीएम ने ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया गया। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के देश की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई। देश को गुलामी से मुक्त कराने में अपनी जान न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। मंडलायुक्त कार्यालय परिसर में मंडलायुक्त अजीत कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की शपथ दिलाई गई। डीएम अमित आसेरी ने कैंप कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट में ध्वज फहराया। यह भी पढ़ें- Nainital News: नैनीताल में हाईकोर्ट और कलेक्ट्...