Banda News: रिकार्ड 44 मिमी. बारिश से हर जगह जलभराव
बांदा, अगस्त 21 -- Banda News: बांदा। जनपद में शुक्रवार को करीब 44 मिलीमीटर बारिश हुई, जिससे शहर व गांवों में जगह-जगह जलभराव हो गया। दोपहर में मूसलाधार बारिश शुरू हुई तो देर शाम तक होती रही। लगातार बारिश से केन और यमुना नदी उफाना रही हैं। केन नदी का जल स्तर 24 घंटे में करीब एक मीटर बढ़ा, पर शाम चार बजे 16 सेंटीमीटर उतर गया। वहीं यमुना लगातार बढ़ रही हैं। शुक्रवार को 34 सेंटीमीटर जल स्तर बढ़ने से यह 91.34 सेंटीमीटर पर पहुंच गई। बारिश से सरकारी दफ्तरों व घरों में भारी जल भराव से लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भारी बारिश का पूर्वानुमान व अलर्ट जारी किया है। गुरुवार की रात जिले में करीब दस मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं शुक्रवार को दिन में करीब 44 मिलीमीटर वर्षा हुई। लगातार वर्षा से शहर के करीब आधा दर्जन मोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.