Banda News: रास्ते पर दबंगों ने खड़ी की दीवार, पीड़ितों ने दी आमरण अनशन की चेतावनी
बांदा, सितम्बर 22 -- Banda News: बांदा। जनपद के मवाई बुजुर्ग क्षेत्र में दबंगों द्वारा सार्वजनिक रास्ता बंद कर अवैध निर्माण कराने और सरकारी जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने जिलाधिकारी शिकायती पत्र सौंपकर न्याय न मिलने पर कलेक्ट्रेट परिसर में आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है। सदर तहसील के मवई बुजुर्ग निवासी रामलखन सिंह, अनुसुईया, कल्पना सिंह और रविकरण सिंह आदि ने बताया कि आवासीय जमीन के सामने सरकारी नक्शे में 15 फीट चौड़ा सार्वजनिक रास्ता दर्ज है, जिससे करीब 100 से 150 लोगों के मकानों का आवागमन जुड़ा हुआ है। पीड़ितों का आरोप है कि दबंगों ने इस रास्ते पर अनाधिकृत रूप से गड्ढे खुदवाए और 21 सितंबर की शाम को दोनो ंतरफ दीवार खड़ी कर रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया। आरोप है कि विपक्षी एक न्यायिक अधिकारी का सहारा लेकर कार्रवाई नही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.