Banda News: रास्ते की बदहाली से ग्रामीण परेशान
बांदा, सितम्बर 7 -- Banda News: बांदा। ग्राम पलरा के ग्रामीणों ने बताया कि 33 केवी विद्युत उपकेंद्र के आसपास का संपर्क मार्ग लंबे समय से खराब है। रास्ते पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण ग्रामीणों, किसानों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार मुख्य सड़क से करीब 100 मीटर की दूरी पर विद्यालय भी स्थित है। खराब रास्ते के कारण स्कूल आते-जाते समय बच्चे अक्सर गिरकर चोटिल हो जाते हैं, जिससे कई बच्चे विद्यालय नहीं जा पाते और उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराकर आवागमन सुगम कराने की मांग की है। नन्दन सिंह, धर्मपाल सिंह, आशीष राय, रोहित सिंह, अभिषेक कुमार, रामकरन/रामकिशोर, राजेश कुमार, राजू निषाद, फूलचन्द्र, रामचन्द्र आदि ने जल्द दुरूस्त कराए जाने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.