बांदा, सितम्बर 21 -- Banda News: पैलानी। खप्टिहा कलां कस्बे की नई बस्ती में गणेश महोत्सव कार्यक्रम के दौरान चल रही रामलीला के तीसरे दिन की रामलीला में राम विवाह, राम कलेवा, राम वनवास की रामलीला का सुंदर मंचन हुआ। जिसको देख श्रद्धालु झूम उठे। राजा दशरथ द्वारा रानी कैकेई को दो वरदान दिए जाने को लेकर मंथरा द्वारा कैकेई के कान भरने पर कैकई ने भरत को राजगद्दी तथा राम को 14 वर्ष का बनवास दिए जाने की वनवासी रामलीला का सजीव मंचन किया गया। जिसको देख उपस्थित दर्शक भाव विभोर हो गए। रामलीला में कैकई की भूमिका विनोद छतरपुरतथा मंथरा की भूमिका राममिलन तिवारी कानपुर ने निभाई। आयोजन अनिल कुमार, अलखराम और रोहित निषाद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...