बांदा, सितम्बर 12 -- Banda News: पैलानी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा के अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार के निर्देशन में शनिवार को ग्राम रामपुर में मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) एवं सामुदायिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और चिकित्सकीय परामर्श व दवाइयों का लाभ लिया।चिकित्सा टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिया। जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न बीमारियों से बचाव और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जानकारी भी दी गई।शिविर में डॉ. ओमप्रकाश,आरबीएसके टीम की डॉ. सुमन,स्टाफ लालबहादुर,ईएनटी विशेषज्ञ अवधेश,क्षेत्र के धरम सिंह (सीएचओ),एएनएम मोनू, आशा कार्यकर्ताओं सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सेवाएं प्र...