बांदा, जुलाई 19 -- Banda News: बांदा। थाना जसपुरा क्षेत्र के रामपुर गांव स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने मां भीखर देवी मंदिर से शनिवार की रात अज्ञात चोर अष्टधातु की प्राचीन मूर्ति चोरी कर ले गए। रविवार सुबह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे पुजारी को गर्भगृह से प्रतिमा गायब मिली तो हड़कंप मच गया। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मंदिर पहुंच गए।घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मां भीखर देवी सेवा ट्रस्ट के संरक्षक भजन सिंह ने बताया कि शनिवार रात चोर मंदिर के गर्भगृह में घुसकर अष्टधातु की प्रतिमा उठा ले गए।रविवार सुबह करीब चार बजे पुजारी नरेंद्र पांडेय नियमित पूजा के लिए पहुंचे तो प्रतिमा गायब मिली। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और ट्रस्ट पदाधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद मंदिर परिसर में लोगों की ...