बांदा, अक्टूबर 21 -- Banda News: बांदा/पैलानी। थाना कोतवाली देहात के गुरेह के पास रान्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मामा-भांजे को कुचल दिया। इससे दोनों की दर्जनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके से भाग रहे ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। पैलानी के खपिटहा कलां गांव निवासी राजबहादुर ने बताया 22 वर्षीय बेटा अंकित धुरिया ननिहाल बबेरू के राघव थोक दशहरा देखने गया था। मंगलवार रात वह 30 वर्षीय मामा सुनील पुत्र शिवकुमार निवासी राघव थोक बबेरू के साथ बाइक से बांदा आ रहे थे। तभी गुरेह के पास रान्ग साइड से आ रहे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। जिससे दोनों उछलकर कर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से...