Banda News: रात में साफ रहा मौसम, सुबह हुई 12.70 मिमी. बारिश, नदियों का बढ़ रहा जल स्तर
बांदा, अगस्त 19 -- Banda News: पैलानी (बांदा)। जनपद में अभी भी लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। रात में मौसम साफ रहा, पर बुधवार को सुबह से ही आसमान में काले घने बादल मड़राए और करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इसके बाद पूरे दिन कभी हलकी धूप तो कभी घने बादल डराते रहे। उधर, केन और यमुना सहित अन्य सहायक नदियां बाढ़ की ओर बढ़ रही हैं। ऐसे में नदियों के किनारे बोई सैकड़ों हेक्टेयर की खरीफ फसलों पर संकट के बादल मडरा रहे हैं। एसडीएम व तहसीलदार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए। जनपद में बुधवार को दोपहर भूरागढ़ में केन नदी का जल स्तर 96.08 और चिल्ला में यमुना का 90.58 पर रहा। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक दोपहर से केन व यमुना स्थिर हैं, लेकिन अगले 12 घंटे में पानी बढ़ने का पूर्वानुमान है। यह भी पढ़ें- एमबीडी बांध तक पहुंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.