Banda News: रात की ड्यूटी में आराम फरमाते मिले होमगार्ड, हुई कार्रवाई
बांदा, जुलाई 15 -- Banda News: बांदा। एसडीएम सदर के आवास पर रात्रिकालीन ड्यूटी में तैनात दो होमगार्ड बृजेंद्र कुमार व संतोष कुमार ड्यूटी के दौरान गार्ड रूम में कच्छा-बनियान पहनकर सोते मिले। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला होमगार्ड कमांडेंट अरुण कुमार सिंह ने दोनों होमगार्डों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दोनों के भत्ते रोक दिए हैं। वहीं दोनों पर बर्खास्तगी की तलवार लटक रही है। शनिवार देर रात एसडीएम सदर नमन मेहता को क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग के लिए निकलना था। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात होमगार्डों को तलाशा, लेकिन दोनों अपने निर्धारित स्थान पर नहीं मिले। खोजबीन करने पर दोनों गार्ड रूम में कच्छा-बनियान पहने गहरी नींद में सोते हुए पाए गए। एसडीएम ने मौके की फोटो खींचकर जिला होमगार्ड कमांडेंट अरुण कुमार सिंह को भेजी और पूरे घटनाक्रम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.