Banda News: राज्य मंत्री ने नाविकों व ग्रामीणों को दिए सपोर्ट लाइफ जैकेट
बांदा, जुलाई 27 -- Banda News: पैलानी। जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने अधिकारियों के साथ सोमवार को नाविकों व ग्रामीणों को सपोर्ट लाइफ जॉकेट का वितरण किया। उनके साथ एसडीएम भूपेंद्र सिंह, तहसीलदार राधेश्याम सिंह ने नाविक लाला भइया व ग्रामीण परगवा, रामसनेही,देवीदीन आदि को नाव में सुरक्षित आवागमन के लिए सपोर्ट लाइफ जाकेट दिए। पडो़हरा पार व पैलानी के ग्रामीणों से कहा कि नाव में सुरक्षित आवागमन करने के लिए सपोर्ट लाइफ जाकेट का प्रयोग करें। एसडीएम ने खप्टिहाकला के ग्रामीणों व नाविकों शंकर निषाद व भूरा निषाद समेत दो दर्जन ग्रामीणों को यह सामग्री दी। पडो़हरा गांव में चंद्रावल नदी में आवागमन के लिए नाविकों व ग्रामीणों को भी सपोर्ट लाइफ जाकेट,तिरपाल आदि दिए जा चुके हैं। यह भी पढ़ें- Hajipur News: संभावित बाढ़ और आपदा से निपटने को प्रशासन अलर्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.