Banda News: राज्यमंत्री व डीएम ने किया रपटे का निरीक्षण
बांदा, अगस्त 13 -- Banda News: बांदा। जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद व डीएम अमित असेरी ने गुरुवार शाम पैलानी के क्षतिग्रस्त हुए पड़ोहरा रपटा का निरीक्षण किया। सेतु निर्माण एवं वैकल्पिक मार्ग की कार्ययोजना तैयार करने को कहा। निरीक्षण में मौजूद ग्रामीणों ने अपनी समस्या से अवगत कराया। क्षतिग्रस्त रपटा के पिलरों की लोहे के गाटर के माध्यम से मरम्मत कराने की मांग की। कहा कि क्षतिग्रस्त रपटे से आसपास के कई गांव प्रभावित हो रहे हैं। डीएम ने पीडब्ल्यूडी एक्सईएन को वैकल्पिक आवागमन की कार्ययोजना बनाने तथा तत्काल राहत के लिए लोहे के पीपे रखकर अस्थायी मार्ग बनाए जाने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.