बांदा, अक्टूबर 16 -- Banda News: बांदा । जिला निर्वाचन कार्यालय, बांदा में शुक्रवार शाम जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। यह बैठक अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों (निर्वाचक नामावलियों) के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर आयोजित की गई थी। बैठक में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों के प्रमुख पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रशासन द्वारा राजनीतिक दलों सपा, कांग्रेस, भाजपा, आप समेत अन्य के प्रतिनिधियों को नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियां सुधारने और पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सीमा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Firozabad News: राजनैतिक दल बनाएं...