बांदा, अगस्त 27 -- Banda News: बांदा। पैलानी तहसील के पिपरहरी गांव में संचालित राजकीय महाविद्यालय में जल्द ही नेताजी सुभाचंद्र बोस स्मृति द्वार बनेगा। विधायक निधि से इसे वित्तीय स्वीकृति मिली है। एमएलसी ने सीडीओ से जल्द प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा है। सपा नेता अशोक सिंह गौर ने बताया कि पिपरहरी स्थित राजकीय महाविद्यालय में जल्द ही सुभाषचंद्र बोस स्मृति द्वार बनेगा। विधान परिषद सदस्य डॉ.बाबूलाल तिवारी ने विधायक निधि से इसके लिए स्वीकृति दे दी है। इसे वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्ताव में शामिल किया जा रहा है। एमएलसी ने कहा है कि कार्यदायी संस्था उ.प्र.लघु उद्योग निर्माण निगम कानपुर से आगणन कराते हुए प्राथमिकता से इस पर कार्य कराया जाए। महाविद्यालय में भव्य स्मृति गेट बनने से यहां की सुंदरता में निखार आएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...