Banda News: राजकीय जिला पुस्तकालय भवन की डराती हैं दरारें
बांदा, सितम्बर 28 -- Banda News: बांदा। जिलाधिकारी कार्यालय से 100 मीटर दूरी पर संचालित राजकीय जिला पुस्तकालय की बिल्डिंग में आई दरारें डराती हैं। यहां सिविल व इंजीनियरिंग परीक्षा की तैयारी करने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राएं आते हैं। कई लोगों का स्टाफ भी है। हालांकि यह बिल्डिंग अभी कंडम नहीं घोषित है और न ही ज्यादा पुरानी है। करीब दो दशक पहले बने भवन की हालत बेहद खराब हो गई है। बारिश के समय यह भवन कभी ढह सकता है और तमाम लोगों की जानें जा सकती हैं। अभी तक जिला प्रशासन, बीडीए और नगर पालिका की ओर से बिल्डिंग खाली कराने के लिए कोई नोटिस नहीं भेजी गई है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: लाइब्रेरी में अव्यवस्थाओं से नाराज युवकों ने ब्लाक कार्यालय पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.