बांदा, सितम्बर 4 -- Banda News: अतर्रा। नगर के पवित्र गौराबाबा धाम और केन कैनाल के बीच स्थित जिले के सबसे बड़े राजकीय कृषि फार्म प्रक्षेत्र में आसपास के गांव मजरों का पानी इकट्ठा होकर घुस गया है। इस वजह से फार्म के अंदर अरहर, रागी, कोदो, धान सहित अन्य फसलें जलमग्न होकर बर्बाद हो चुकी है। कर्मचारियों सहित फार्म अधीक्षक के आवास में भी पानी भर गया है। इतना ही नहीं बीज़ गोदाम के संयंत्र एवं अन्य बीज़ गोदाम भी लबालब हैं। जल निकासी की व्यवस्था के लिए बाउंड्री वाल के किनारे- किनारे एक बड़ा नाला बना है, जिसमें कुछ लोगों ने अवैध तरीके से अतिक्रमण कर फार्म के पूर्वी और दक्षिणी किनारे पर बड़े-बड़े आवास बना लिए हैं। जल निकासी बंद हो जाने से स्थित गंभीर हो गई है। आसपास के मजरा गोखिया सहित अतर्रा ग्रामीण के गर्गन पुरवा, फौजदार क पूर्वा सहित अन्य मजरों ...