Banda News: रहुसत माइनर की कटी पटरी से खेतों में घुस रहा पानी
बांदा, सितम्बर 2 -- Banda News: बांदा। तहसील अतर्रा क्षेत्र में अतर्रा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर साईं बाबा मंदिर के सामने से निकली रहुसत माइनर की पटरी जगह-जगह कट जाने से किसानों और ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। माइनर की क्षतिग्रस्त पटरी से पानी का रिसाव होने के कारण आसपास के खेतों में लगातार पानी घुस रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर समस्या के तत्काल समाधान की मांग की है। अर्सना देवी, लवका,सलहा रेवकार, मृत्युंजय, पप्पू, आशु कुमार, मुन्नू आदि ने बताया कि कि माइनर की पटरी कई स्थानों पर कट चुकी है। इससे जलभराव की स्थिति बनी हुई है और नहर का पानी पटरी के ऊपर से गुजरकर अगल-बगल स्थित किसानों के खेतों में पहुंच रहा है। पिछले करीब एक सप्ताह से स्थिति जस की तस बनी हुई है। खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान होने की आशंका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.